प्रेस विज्ञप्ति
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)दिनाँक 17/11/2026
*दो व्यापारी के यहाँ चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार,*
🔴थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई
🔴 चोरी हुए 4 बड़े मोटर पंप बरामद एवं रकम 5000/जप्त
🔴कुल 65हजार का माल मशरुका बरामद
प्रकरण मे दिनांक 24.10.2026 को (1)प्रार्थी हसन पिता स्व. मनव्वर, उम्र 40 वर्ष, निवासी पेण्ड्रा दफाई, थाना मनेन्द्रगढ़ की मौखिक रिपोर्ट पर उनके स्टेसनरी दुकान की छत शीट निकाल कर 40 हजार चोरी का थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 331(4), 305 एवं 3(5) bns अपराध पंजीबद्ध एवं दिनांक 12/11/2026को (2)प्रार्थी मोती उर्र रहमान पिता स्व मो खलील, उम्र 46वर्ष नि स्टेट बैंक के पीछे मनेंद्रगढ़ की रिपोर्ट पर की उनके ग्लास बनाने के अंडर ग्राउंड फक्ट्री से 4नग बड़े मोटर पंप अज्ञात चोर ले गए थे की रिपोर्ट पर अप क्र 290/2026धारा 331(4),305(ए ), 3(5)bns पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान अज्ञात चोरों का पतासाजी प्रारम्भ किया. उक्त दोनों मामलो मे मुखबिर की सुचना पर संदेही
(1)अंकित पिता संदीप सिंह, उम्र 18 वर्ष 06 माह, निवासी वार्ड क्रमांक 22, केवट मोहल्ला, आमाखेरवा,(2) शेखर राज पिता श्री बाला उम्र 18 वर्ष निवासी पेंड्रा दफाई वार्ड 09 मानेंद्र गढ़ को पकड़ कर पूछताछ पर स्टेशनरी दुकान से रकम चुराना स्वीकार
बताया दोनों आरोपियों ने चोरी की गई रकम प्रत्येक 20,000 रुपये आपस में बांटना एवं पीने खाने में खर्च करना बताया। आरोपियों द्वारा प्रस्तुत रकम 5000/को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।एवं संदेही (1)अंकित उर्फ अनुपम खरे पिता मन्नू लाल निवासी टीना दफाई छोटा बाजार चिरमिरी (2)देव उर्फ देव यादव पिता श्री केशव यादव जाति अहीर घोड़ा मोहल्ला थाना मने द्रगढ़ (3)शेखर राज पिता वाला 18 वर्ष निवासी पेंड्रा दवाई थाना मने द्रगढ़ वह पकड़ कर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त तीनों आरोपियों ने घटना दिनांक की रात्रि में प्रार्थी के फैक्ट्री से चार बड़े मोटर चोरी किया था जिसे उक्त तीनों आरोपियों के कब्जे बरामद किया गया.
पुलिस द्वारा व्यापारियों के यहाँ चोरी करने वाले चारों आरोपियों को दिनांक 16.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मनेंद्र गढ़, psi विकास देवांगन, psi भरत यादव, hc नवीन, hc राजकुमार सेन, hc सुनील रजक, co अमित गुप्ता co प्रमोद यादव, co टोप्पो lc शांति शामिल रहे.
जिला एमसीबी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी अपराध की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मनेन्द्रगढ़ में दो व्यापारियों की दुकानों में चोरी का खुलासा! पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 65 हजार का माल बरामद
छत की शीट उखाड़कर उड़ाए 40 हजार, फैक्ट्री से चुराए 4 मोटर पंप! मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
2 मिनट मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, छत्तीसगढ़

#मनेन्द्रगढ़#छत्तीसगढ़#MCBPolice#मनेन्द्रगढ़पुलिस#चोरीकाखुलासा#चारआरोपीगिरफ्तार#पुलिसकार्रवाई#मोटरपंपबरामद#क्राइमन्यूज#CrimeNews
ये भी पढ़ें
और देखें →छत्तीसगढ़
महानदी जल विवाद: अमित शाह के साथ बैठे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM, बातचीत से हल पर सहमति
लोकतंत्र लाइव टीवी डेस्क




