सुलतानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी पक्ष की शेष बहस के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट ने 8 अक्टूबर की तारीख तय की थी। बुधवार को बहस की कार्यवाही बाधित रही।

कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले की सुनवाई स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में चल रही है।

मामले में परिवादी पक्ष अपनी बहस पूरी कर चुका है, जबकि बचाव पक्ष की बहस शेष है। इसी को पूरा करने के लिए अदालत ने अगली तारीख निर्धारित की थी।