सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की करेंगे कप्तानी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मुकाबले में पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में शॉ टीम की कमान संभालेंगे। महाराष्ट्र 11 अक्टूबर को दिल्ली के पालम स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ अभियान शुरू करेगा।

P
Pawan Kumar

2 मिनट पुणे

शेयर करें:
रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की करेंगे कप्तानी
भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन के शुरुआती मुकाबले में महाराष्ट्र की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पुणे। भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन के शुरुआती मुकाबले में महाराष्ट्र की कप्तानी करते नजर आएंगे। महाराष्ट्र का पहला मैच 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ खेला जाएगा। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में शॉ को सिर्फ इस मुकाबले के लिए टीम की कमान सौंपी गई है।

इंडिया ए की कप्तानी करेंगे ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। उन्हें इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन अनऑफिशियल वनडे मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में खेले जाएंगे। इसी वजह से गायकवाड़ महाराष्ट्र के पहले रणजी मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

 महाराष्ट्र के लिए शानदार रहा था शॉ का पहला सीजन

पृथ्वी शॉ ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई का साथ छोड़कर महाराष्ट्र का रुख किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने 7 मैचों की 11 पारियों में 537 रन बनाए और महाराष्ट्र की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

शॉ ने 2018 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और बाद में भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं।

 तीन नए खिलाड़ियों को मिली जगह

सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले के लिए महाराष्ट्र की टीम में अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने, स्पिनर **विकी ओस्तवाल, ऑलराउंडर **राजवर्धन हंगरगेकर** और तेज गेंदबाज **मुकेश चौधरी** को भी शामिल किया गया है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ के साथ **अर्शिन कुलकर्णी** भी इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं और इसलिए वह भी पहला रणजी मैच नहीं खेलेंगे।

महाराष्ट्र की टीम में **सौरभ नवाले, सचिन धास और ऋषिकेश सोनावणे** को पहली बार जगह मिली है। बीड जिले के लिए यह खास उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार जिले के तीन खिलाड़ी एक साथ महाराष्ट्र की मुख्य रणजी टीम में चुने गए हैं।

महाराष्ट्र का स्क्वॉड

*पृथ्वी शॉ (कप्तान), सचिन धास, दिग्विजय पाटिल, अंकित बावने, हर्षल केट, सिद्धेश वीर, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, तनय सांघवी, वैभव दरकुंडे, हितेश वालुंज, ऋषिकेश सोनावणे और अथर्व धर्माधिकारी।**

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →