बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

Samsung Galaxy Glasses: स्मार्ट चश्मे की दुनिया में सैमसंग की एंट्री, सामने आईं पहली डिटेल्स

स्मार्टग्लासेस सेगमेंट में इस साल कई बड़ी कंपनियां अपनी नई डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं। मेटा के बाद अब सैमसंग, गूगल और ऐप्पल भी इस बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इसी साल अपना पहला स्मार्ट…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
Samsung Galaxy Glasses: स्मार्ट चश्मे की दुनिया में सैमसंग की एंट्री, सामने आईं पहली डिटेल्स

स्मार्टग्लासेस सेगमेंट में इस साल कई बड़ी कंपनियां अपनी नई डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं। मेटा के बाद अब सैमसंग, गूगल और ऐप्पल भी इस बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इसी साल अपना पहला स्मार्ट चश्मा लॉन्च कर सकती है, जिसे Samsung Galaxy Glasses के नाम से पेश किए जाने की चर्चा है।

One UI में दिखा स्मार्ट ग्लासेस का संकेत

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग के One UI 8.5 और अभी तक सार्वजनिक रूप से रिलीज नहीं किए गए One UI 9 से जुड़े सॉफ्टवेयर में स्मार्ट ग्लासेस का आइकन देखा गया है। यह आइकन ब्लूटूथ डिवाइस लिस्ट में ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस के साथ दिखाई देने की बात कही गई है।

इससे संकेत मिलता है कि सैमसंग अपने स्मार्ट चश्मे के लिए सॉफ्टवेयर स्तर पर तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Galaxy Glasses के लॉन्च या फीचर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर मिल सकते हैं

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के पहली पीढ़ी के स्मार्ट चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, पहली जनरेशन में इन-लेंस डिस्प्ले मिलने की उम्मीद कम बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स में SM-O200P और SM-O200J मॉडल नंबर वाले दो स्मार्ट ग्लासेस का भी जिक्र किया गया है। दोनों मॉडल्स में फीचर्स या डिजाइन के स्तर पर कुछ अंतर हो सकते हैं।

सैमसंग ने स्मार्ट आईवियर को लेकर Gentle Monster और Warby Parker जैसे आईवियर ब्रांड्स के साथ साझेदारी भी की है।

Apple भी स्मार्ट चश्मे पर कर रहा काम

सैमसंग के साथ-साथ ऐप्पल के स्मार्ट ग्लासेस को लेकर भी लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। पहली पीढ़ी के मॉडल में स्पीकर, माइक्रोफोन और कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाने की चर्चा है। इसमें Siri के नए वर्जन का इस्तेमाल किए जाने की भी उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल बाद की पीढ़ी में डिस्प्ले वाले स्मार्ट ग्लासेस पेश कर सकता है।

Google और Gucci की भी साझेदारी

स्मार्टग्लासेस बाजार में गूगल भी बड़ी तैयारी कर रहा है। कंपनी ने लग्जरी फैशन ब्रांड Gucci के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियां Android XR आधारित प्रीमियम स्मार्ट चश्मे तैयार करने की दिशा में काम कर रही हैं।

इन ग्लासेस को इस तरह डिजाइन करने की कोशिश होगी कि वे सामान्य आईवियर की तरह दिखें और यूजर्स उन्हें रोजाना लंबे समय तक पहन सकें। यहां गूगल की तकनीक और Gucci की फैशन डिजाइन विशेषज्ञता को एक साथ लाने की योजना है।

अगर Samsung Galaxy Glasses इस साल लॉन्च होता है, तो स्मार्टग्लासेस बाजार में Samsung, Meta, Google और Apple के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल Samsung की ओर से लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →