सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार पर हमले के पीछे खनन माफिया का खेल? राजनीतिक और प्रशासनिक गठजोड़ को लेकर उठे गंभीर सवाल

डेढ़ माह पहले ही लिखी गई थी हमले की पटकथा? अवैध खनन, सीज गाड़ियों और सेटिंग-गेटिंग के आरोपों से मचा हड़कंप

Pawan Kumar

• रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक

3 मिनट सुल्तानपुर

शेयर करें:
सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार पर हमले के पीछे खनन माफिया का खेल? राजनीतिक और प्रशासनिक गठजोड़ को लेकर उठे गंभीर सवाल

सुल्तानपुर

नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव सहित राजस्व कर्मियों पर जानलेवा हमले के मामले से जुड़ी बड़ी खबर।

करीब डेढ़ माह पहले ही लिख उठा था घटना होने की उम्मीद।

प्रदेश के बड़े नेता का होना था आगमन।

खनन विभाग को नहीं थी नेता जी के आगमन की कोई खबर।

खनन विभाग बड़े स्तर पर कार्यवाही में था जुटा।

लगातार जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज कर कार्यवाही में जुटा था खनन विभाग।

उसी समय गोडवा चौकी अंतर्गत खनन विभाग ने दो ट्रैक्टरों को किया था सीज।

खनन माफिया की राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ के चलते मामले में खनन विभाग पर ही बैठा दी गई थी जांच।

जिसके बाद खनन विभाग के सभी प्रवर्तनों पर लगा दी गई थी रोक।

मामले की जांच सौंपी गई एसडीएम सदर को।

खनन माफिया की राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ के चलते खनन विभाग के खिलाफ ही लग गई रिपोर्ट...

परन्तु कार्य के दौरान ही राजस्व विभाग की पकड़ इसलिए हो गई मजबूत, क्योंकि राजस्व विभाग को ही खनन विभाग देखने का दे दिया गया कार्य।

शासन द्वारा इसके खनन अधिकारी के पंकज कुमार को करीब 8 माह पूर्व सस्पेंड कर देने के कारण राजस्व विभाग कर रहा था खनन का पूरा खेल। खनन अधिकारी न होने चलते रिक्त चल रहा था पद, राजस्व विभाग देख रहा था खनन का पूरा कार्य।

तहसील के नायब तहसीलदार और तहसीलदार और लगे कर्मियों का खंगाला जाए खाता, तो मिल सकता है प्रतिदिन लाखों का वारा न्यारा।

बताया जाता है यादावों की बारात वाला सिस्टम लागू होता था तहसील सदर के अवैध खनन का सिंडिकेट।

गाड़ी मालिक समेत होमगार्ड, ड्राइवर,कानूनगो लेखपाल, सहयोगी नायब/ तहसीलदार तक थे शामिल।

लेकिन प्रदेश के बड़े नेता के आने के पहले खनन विभाग की जांच मिलने के बाद सदर तहसील के उच्चाधिकारी की सेटिंग गेटिंग का खनन माफिया का हो गया था खेल।

सूत्रों की माने तो जिले के उच्चाधिकारी के आदेश के बाद राजस्व विभाग द्वारा करीब एक माह उसी रात महमूदपुर में पकड़ा गया था जेसीबी और ट्रैक्टर, तहसीलदार द्वारा किया गया था सीज।

उसी क्रम के अंतर्गत ही इमिलिया में भी अवैध खनन में तहसीलदार द्वारा पकड़ा गया था टिप्पर ।

उसी दिन राजस्व विभाग द्वारा महमूदपुर में जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज करते हुए दूसरे दिन खनन विभाग को दी गई थी रिपोर्ट।

परन्तु कुछ देर बाद ही राम नगर इमिलिया में अवैध खनन पर राजस्व विभाग और तहसीलदार द्वारा अवैध खनन की सूचना पर मारा गया था छापा।

एक टिप्पर को पकड़ कर गोडवा चौकी में कर दिया गया था सुपुर्द, इसी के बाद खनन माफियाओं से सेटिंग गेटिंग से की गई थी अदावत।

तहसील के उच्चाधिकारी को मामले के एक एक पल की थी जानकारी

जिले की खनन माफिया कहे जाने वाली कि गाड़ी पकड़ने के बाद राजस्व और खनन विभाग की एक एक जानकारी होने के बाद भी बिना सीजर के ही चल रही थी तहसील के उच्चाधिकारी और तहसीलदार में चल रहा था लेनदेन का खेल।

परन्तु खनन विभाग को गोडवा चौकी में सुपुर्द किये गए टिप्पर की नहीं थी कोई जानकारी।

लगातार खनन माफियाओं द्वारा अपनी गाड़ी छुड़ाने में चर्चित व्यक्ति द्वारा सदर तहसील के उच्चाधिकारी द्वारा चलकर लगाना शुरू किया।

सूत्रों की माने तो दो नवंबर की रात करीब दस बजे तक तहसील प्रांगण में एक चर्चित व्यक्ति अपनी गाड़ी की सेटिंग गेटिंग में लगा रहा।

फिर से राजस्व विभाग के खेल का चला सिस्टम

कुछ देर बाद रामनगर इमिलिया गांव छापेमारी करने पहुंच गई राजस्व टीम।

20 दिन से सेटिंग गेटिंग के बावजूद कार्य नहीं होने से उग्र हुए खनन माफियाओं ने बोल दिया नायब और राजस्व कर्मियों पर हमला।

सुल्तानपुर के लिए रहा ऐतिहासिक दिन..

शेष अगले अंक में...

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →