WhatsApp अपने यूजर्स की निजी बातचीत को और सुरक्षित बनाने के लिए नया फीचर ला रहा है। कंपनी 'Restricted Chat' नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो पहले से मौजूद 'Advanced Chat Privacy' का बेहतर रूप है। इसे चालू करने पर वह चैट सिर्फ आपके मुख्य फोन तक सीमित हो जाएगी।
यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.39.11 में कुछ चुनिंदा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। सभी यूजर्स के लिए इसे कब तक जारी किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है।

चालू करने पर क्या बदलेगा
- उस चैट की फोटो और वीडियो फोन की गैलरी में अपने आप सेव नहीं होंगे
- चैट को एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकेगा
- उस चैट में Meta AI के फीचर काम नहीं करेंगे
- चैट लिंक्ड डिवाइस और WhatsApp Web पर नहीं खुलेगी
कैसे करेंगे चालू
यह फीचर अपने आप चालू नहीं होगा। जिस चैट को सुरक्षित रखना है, उसे खोलें, ऊपर नाम पर टैप करके Chat Info में जाएं और वहां Restricted Chat का विकल्प चालू करें। चालू करते ही चैट में मौजूद दूसरे व्यक्ति को एक सिस्टम मैसेज दिखेगा कि अब इस चैट में मैसेज सिर्फ मुख्य डिवाइस पर ही भेजे और पढ़े जा सकते हैं।



