“शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में कुल 1.5 करोड़ का ऋण स्वीकृत कराकर, फर्जी वितरण कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में मु0अ0सं0-1324/2015, धारा-409, 467, 468, 471, 120बी भा0दं0वि0 व 13(2) भ्र0नि0अधि0, थाना-लाइन बाजार, जौनपुर में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी दिनांक 01-10-2026 को सुबह ई0ओ0डब्ल्यू0 की टीम द्वारा जेसीज चौराहा, जनपद जौनपुर से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबन्धक से मिलीभगत कर बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिये विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत कर फर्जी वितरण किया गया।
2- घटना का संक्षिप्त विवरण:-
वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान जनपद जौनपुर में शासन द्वारा चलाई गयी विभिन्न योजनाओं जैसें 1- बैंक की संयुक्त उत्तरदायी समूह योजना 2- क्रेडिट कार्ड योजना — स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना, कारीगर क्रेडिट कार्ड योजना, अपना उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना एवं ग्रामीण क्रेडिट कार्ड योजना। 3- सड़क परिवहन ऋण योजना। 4-ग्रामीण आवास ऋण योजना। 5- सौर ऊर्जा उपकरणों हेतु ऋण योजना। 6-अपना घर (भूमि क्रय/भवन निर्माण) ऋण योजना। 7- उपभोक्ता वाहन ऋण योजना। 8- कोगोस-शिक्षा ऋण योजना (KGS Education Scheme)। के क्रियान्वयन हेतु कुल रु0 1.50 करोड़ का धन आवंटित किया गया था किन्तु अभियुक्तगण, तत्कालीन शाखा प्रबन्धक, तत्कालीन कैशियर एवं जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद (Middleman) द्वारा आपस में आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित/मिथ्या ऋण दस्तावेज एवं पैसा निकासी फार्म, लूज चेक पर हस्ताक्षर/निशानी अंगूठा के आधार पर छल व कपटपूर्ण ढंग से बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिये विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत कर लगभग रु0 1.50 करोड़ फर्जी वितरण दर्शाकर शासकीय धनराशि का गबन कर लिया गया।
इस अभियोग की विवेचना के मध्य संकलित साक्ष्यों से कुल 03 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप प्रमाणित पाया गया।
वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान के तहत अभियुक्त जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम प्रेमापुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को जनपद जौनपुर से ईओडब्लू टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1- नाम, पता गिरफ्तार अभियुक्त:- जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद (दलाल) पुत्र इन्द्रजीत निवासी- ग्राम प्रेमापुर, थाना-गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।