गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

नीमकाथाना MCH अस्पताल ने 13 दिन में बनाया रिकॉर्ड, 7200 मरीजों का इलाज और 250 सुरक्षित प्रसव

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) अस्पताल शुरू होने के महज 13 दिनों में ही मरीजों के भरोसे का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी में 7,200 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 706 मरीजों को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया गया। अस्पताल में मातृ एवं…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
नीमकाथाना MCH अस्पताल ने 13 दिन में बनाया रिकॉर्ड, 7200 मरीजों का इलाज और 250 सुरक्षित प्रसव

 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (एमसीएच) अस्पताल शुरू होने के महज 13 दिनों में ही मरीजों के भरोसे का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी में 7,200 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 706 मरीजों को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया गया। अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल सिंह शेखावत ने बताया कि 13 दिनों में अस्पताल में 239 सामान्य प्रसव और 11 सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। वहीं, 156 नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल के लिए एसएनसीयू (SNCU) में भर्ती कर उपचार दिया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में 11 यूनिट रक्त भी ब्लड बैंक से उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा 156 एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, नियमित एएनसी जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, रक्त की उपलब्धता और प्रभावी रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अस्पताल में 5 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित 105 डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे सेवाएं दे रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, यूरिन, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक जांच निशुल्क की जा रही हैं। डॉ. शेखावत ने गर्भवती महिलाओं से समय पर पंजीकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों का चयन करने की अपील की।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →