जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए. अगर कोई गलत काम करता है, तो उससे सवाल पूछे जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि महा गठबंधन का जब सरकार बनाने का समय आएगा तो चाभी मेरे पास होगी.

बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनाने की बारी आई तो चाभी मेरे पास होगी. जनशक्ति जनता दल राज्य में 44 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यदि धर्म बचा रहेगा तो हम राजनीति कर सकते है. ये बातें जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सिरदला में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए. अगर कोई गलत काम करता है, तो उससे सवाल पूछे जाने चाहिए.
तेज प्रताप ने कहा कि हम अच्छे काम में विश्वास करते हैं और जनता उसकी कद्र करेगी. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए की बिहार में शिक्षा का स्तर बहुत गिर चुका है. उन्होंने कहा कि लालू जी का सामाजिक न्याय रहा कहां. सामाजिक न्याय खत्म हो चुका है. अपने भाई पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की जो भाई का नहीं हुआ. वह जनता का क्या होगा? स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद मैंने अपने विधान सभा क्षेत्र महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया है. आप लोग बहुरूपिया और बहकावे के चक्कर में मत पड़ना बहुत सारे फर्जी पार्टी वाले अनपढ़ गंवार लोग घूम रहे हैं.







