गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

मोहनजीत सिंह पुलिस प्रताड़ना मामला, राहुल गांधी ने फोन पर की बात

पंजाब में मोहनजीत सिंह सिद्धू के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोहनजीत सिंह से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
मोहनजीत सिंह पुलिस प्रताड़ना मामला, राहुल गांधी ने फोन पर की बात

पंजाब में मोहनजीत सिंह सिद्धू के साथ कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोहनजीत सिंह से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी उनके साथ मौजूद थे।

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कार्यक्रम के दौरान मोहनजीत सिंह कथित तौर पर काला झंडा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। मोहनजीत ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

फिलहाल मोहनजीत सिंह का इलाज संगरूर सिविल अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को राजा वड़िंग ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इसी दौरान उनकी फोन पर राहुल गांधी से बातचीत कराई। कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है।

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

मामले के सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, DSP हरविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल, CI बलजीत सिंह और ASI हरप्रीत सिंह को संगरूर पुलिस लाइन भेजा गया है। सरकार की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मोहनजीत सिंह के खिलाफ पहले से कई FIR दर्ज हैं और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान डालने के प्रयास के बाद उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके ड्रग टेस्ट के पॉजिटिव आने का भी दावा किया है। दूसरी तरफ, मोहनजीत और उनके समर्थकों ने पुलिस हिरासत में कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में कांग्रेस अब सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में है। राहुल गांधी की मोहनजीत सिंह से बातचीत के बाद राजनीतिक विवाद और तेज होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस जांच के साथ-साथ इस मामले पर पंजाब की राजनीति में भी बयानबाजी जारी है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →