छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक इमारत की तीसरी मंजिल की खिड़की पर खतरनाक स्थिति में फंसा दिखाई दिया। युवक को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस व बचाव दल को सूचना दी गई। राहत की बात रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से युवक को नीचे उतार लिया और बड़ा हादसा टल गया।
बचाव अभियान के दौरान टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऊंचाई और संकरी जगह होने के कारण युवक तक पहुंचना आसान नहीं था। काफी देर की कोशिशों के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं और हर कोई रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए था।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि युवक आखिर तीसरी मंजिल की खिड़की तक पहुंचा कैसे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।







