गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

राशन बितरण प्रणाली में बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया का दुरूपयोग कर सरकारी राशन का गबन कराने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को ई0ओ0ब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार

प्रेस नोट दिनांक-02-09-2026 राशन बितरण प्रणाली में बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया का दुरूपयोग कर सरकारी राशन का गबन कराने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को ई0ओ0ब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर द्वारा सम्पादित की जा रही अन्वे0 सं0-130सी/21…

V
V K Singh

2 मिनट

शेयर करें:
राशन बितरण प्रणाली में बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया का दुरूपयोग कर सरकारी राशन का गबन कराने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को ई0ओ0ब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार

प्रेस नोट
दिनांक-02-09-2026
राशन बितरण प्रणाली में बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया का दुरूपयोग कर सरकारी राशन का गबन कराने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को ई0ओ0ब्लू0 टीम ने किया गिरफ्तार।

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, मेरठ सेक्टर द्वारा सम्पादित की जा रही अन्वे0 सं0-130सी/21 सम्बन्धित मु0अ0सं0-405/18 धारा-419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 3/7 ईसी एक्ट व 66 आईटी एक्ट थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद की विवेचना में वाँछित चल रहे अभियुक्त अविनाश कुमार पुत्र चरन सिंह सैनी, अस्थायी कम्प्यूटर आपरेटर, कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी मुरादाबाद, निवासी मौ0 गुलाबबाड़ी, नई बस्ती शमशान घाट रोड, गत्ता फैक्ट्री के पीछे, थाना कटघर मुरादाबाद की दिनांक 01-09-2026 को हुई गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरणः-

उल्लेखनीय है कि माह जुलाई-2018 में जनपद मुरादाबाद में आपराधिक षडयन्त्र रचकर आधार आधारित बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन तकनीक का दुरूपयोग कर कम्प्यूटर आधारित राशन वितरण प्रणाली में पहले से सीड वास्तविक लाभार्थी के आधार संख्या को एडिट करके अभियुक्त द्वारा अपने आधार संख्या को फीड कर ई-पास मशीन में बायोमेट्रिक चिन्ह (अंगूठा) का प्रयोग कर राशन आहरित किये जाने के सम्बन्ध में थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद पर मु0अ0सं0-405/18 धारा-419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 3/7 ईसी एक्ट व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया था।

इस संगठन द्वारा की जा रही विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त अविनाश कुमार पुत्र चरन सिंह सैनी उपरोक्त द्वारा अन्य सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय मुरादाबाद में अस्थायी कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तत्समय कार्य करते हुए अपने आधार संख्या-866913741356 का 56 बार प्रयोग कर बायोमेट्रिक तरीके से कम्प्यूटरीकृत प्रणाली का दुरूपयोग कर ई-पास मशीन के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के खाद्यान्न का मिथ्या आहरण किये जाने में सह-अभियुक्तों को सहयोग किया जाना पाया गया।

ई0ओ0डब्लू0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत उक्त अभियोग में फरार/वाँछित चल रहे अभियुक्त अविनाश कुमार को दिनांक 01-09-26 को ई0ओ0डब्लू0 टीम द्वारा मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →