गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सिरोही में जल निकासी व्यवस्था फेल! नाले बनने के बाद भी जलभराव, स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम सिरोही में बारिश के पानी की निकासी के लिए कराए गए कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी के लिए पाइपलाइन और नालों का निर्माण तो किया गया, लेकिन इसके बावजूद बारिश का पानी आज भी गांव में जमा हो रहा है। ऐसे…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
सिरोही में जल निकासी व्यवस्था फेल! नाले बनने के बाद भी जलभराव, स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम सिरोही में बारिश के पानी की निकासी के लिए कराए गए कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी के लिए पाइपलाइन और नालों का निर्माण तो किया गया, लेकिन इसके बावजूद बारिश का पानी आज भी गांव में जमा हो रहा है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव में धर्मशाला से लेकर जोहड़ की ओर तक वर्षा जल निकासी के लिए नाले डाले गए थे, ताकि बारिश का पानी गांव से निकलकर खेतों की ओर चला जाए। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बारिश के बाद कई इलाकों में आज भी पानी लबालब भरा हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड नंबर 18 और सरकारी स्कूल के आसपास देखने को मिल रही है। यहां जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, जिससे आवागमन भी बाधित हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जल निकासी के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई और स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी व्यवस्था की जाती, तो हर वर्ष बरसात के मौसम में ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल निकासी व्यवस्था की दोबारा जांच कराई जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →