शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जयपुर: अपहरण गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2 करोड़ की फिरौती मामले का खुलासा

3 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे

शेयर करें:

राजधानी जयपुर में झोटवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले गैंग के मुख्य मास्टरमाइंड शोएब हुसैन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। मुन्ना पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस कार्रवाई में झोटवाड़ा थाने की स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल बलराम और मालीराम की अहम भूमिका रही। अधिकारियों के निर्देश के बाद दोनों जवानों ने लगातार आरोपी की तलाश में जुटे रहे और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों जवानों की मेहनत और उनके नेटवर्क की सराहना की है।