पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। 42 साल की अभिनेत्री की दिसंबर में शादी होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद इन खबरों पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। सबा कमर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से जुड़ी खबरों का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि आखिर ये अफवाहें कौन फैला रहा है कि उनकी दिसंबर में शादी होने वाली है। उन्होंने बताया कि वह काम में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें घर जाने और ठीक से सोने तक का समय नहीं मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर सच में उनकी शादी हो रही है तो उन्हें भी निमंत्रण भेज दिया जाए, क्योंकि अभी तक उन्हें अपनी ही शादी का कार्ड नहीं मिला है। उनके इस मजाकिया जवाब ने शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि साल 2021 में सबा कमर ने ऑस्ट्रेलियाई-पाकिस्तानी कारोबारी अजीम खान से शादी करने की सहमति जताई थी, लेकिन बाद में निजी कारणों से यह रिश्ता टूट गया था।
42 की उम्र में शादी करेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर? बोलीं- मुझे ही नहीं मिला अपनी शादी का कार्ड!
शादी की खबरों पर सबा कमर का मजेदार जवाब! बोलीं- शादी हो रही है तो मुझे भी बुला लेना
Pawan Kumar • रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक
1 मिनट पाकिस्तानी

#SabaQamar#SabaQamarWedding#PakistaniActress#SabaQamarNews#WeddingRumours#EntertainmentNews#PakistaniShowbiz#CelebrityWedding#BollywoodNews#ViralNews


