बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी की भव्य तैयारियों के बीच अब उनकी करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है। 2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की कुल घोषित संपत्ति करीब 100.61 करोड़ रुपये है। इसमें अनंत सिंह के नाम 37.88 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम 62.72 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। उनके पास करोड़ों रुपये की जमीन, मकान, लग्जरी गाड़ियां और सोने-चांदी के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह के पास करीब 150 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 701 ग्राम सोने के आभूषण और 6.3 किलो चांदी है। उनके कार कलेक्शन में लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर और अन्य महंगी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के नाम भी करोड़ों की अचल संपत्ति दर्ज है। हालांकि, इतनी बड़ी संपत्ति के साथ इस दंपती पर करीब 25.99 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। बेटी की शादी में होने वाले दामाद को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर और बेटे को BMW कार देने की चर्चाओं ने भी इस शादी को सुर्खियों में ला दिया है।
बेटी की शाही शादी से चर्चा में आए अनंत सिंह, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक, जानिए कितना है सोना-चांदी और गाड़ियों का कलेक्शन
100 करोड़ के मालिक अनंत सिंह की दौलत कितनी? पत्नी के पास ज्यादा संपत्ति, 26 करोड़ का कर्ज भी
Pawan Kumar • रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक
1 मिनट बिहार

#AnantSingh#ShivangiSingh#AnantSinghNetWorth#BiharNews#Mokama#RoyalWedding#NetWorth#BiharPolitics#LuxuryLifestyle#BreakingNews


