कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास को लेकर नया विवाद सामने आया है। कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके घर के बाहर बने अस्थायी टिन शेड को हटा दिया गया। पुलिस के निर्देश के बाद मजदूरों ने शेड हटाने की कार्रवाई की।

फुटपाथ पर अतिक्रमण बताया गया

बताया जा रहा है कि यह टिन शेड फुटपाथ पर अतिक्रमण करके बनाया गया था। कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी की ओर से उनके आवास के आसपास रेकी किए जाने का आरोप लगाया गया है।

जन्मदिन पर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि 7 नवंबर को अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन के मौके पर कोलकाता में उनके आवास के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा समर्थकों ने उनके आवास और कार्यालय को निशाना बनाया।