भारत में कुछ ऐसी अनोखी झीलें हैं, जहां पानी पर सिर्फ नावें ही नहीं, बल्कि घर और पूरी बस्तियां भी तैरती नजर आती हैं। जम्मू-कश्मीर की मशहूर डल झील और मणिपुर की लोकटक झील अपनी अद्भुत खूबसूरती और अनोखी पहचान के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। डल झील में लकड़ी के खूबसूरत हाउसबोट, शिकारा की सवारी और पानी पर लगने वाली सब्जियों की मंडी पर्यटकों को आकर्षित करती है। वहीं मणिपुर की लोकटक झील में फुमदी नाम के तैरते टापू मौजूद हैं, जिनके बीच चंपू खांगपोक नाम की बस्ती बसी है। यहां रहने वाले लोग नावों के सहारे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी बिताते हैं। इसी झील में स्थित केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क दुनिया का इकलौता तैरता राष्ट्रीय उद्यान है, जो दुर्लभ संगाई हिरण का प्राकृतिक घर भी है। प्रकृति के इन अनोखे नजारों को देखने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय लोकटक झील की यात्रा के लिए अच्छा माना जाता है।
न वेनिस, न मालदीव... भारत में भी हैं तैरती झीलें, पानी पर बसे हैं घर और लगती है सब्जियों की मंडी!
पानी पर तैरते हैं घर और गांव, दुनिया का इकलौता फ्लोटिंग नेशनल पार्क भी भारत में, जानें इन झीलों की खासियत
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट भारत




