अमेरिका में लाखों रुपये की कमाई करने के बावजूद बचत करना कितना मुश्किल हो सकता है, इसका खुलासा एक भारतीय महिला महिमा राठी ने किया है। अमेरिका में रहने वाली महिमा हर महीने करीब 8,000 डॉलर यानी लगभग 7.5 लाख रुपये कमाती हैं, लेकिन तमाम खर्चों के बाद उनके पास सिर्फ 1,000 डॉलर यानी करीब 94 हजार रुपये ही बचते हैं। उनके भाई नितिन मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महिमा ने अपने मासिक खर्चों का पूरा हिसाब बताया। उनके मुताबिक, हर महीने 1,500 डॉलर टैक्स में, 2,500 डॉलर घर की किस्त यानी मॉर्गेज में और 1,000 डॉलर खाने-पीने पर खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस पर 500 डॉलर, कार के इंश्योरेंस और ईंधन पर 500 डॉलर, फोन-इंटरनेट और घरेलू बिलों पर 500 डॉलर, बच्चों की जरूरतों पर 300 डॉलर और अन्य खर्चों पर 200 डॉलर खर्च होते हैं। इन सभी खर्चों के बाद करीब 1,000 डॉलर बचते हैं, जिनमें उनके व्यक्तिगत खर्च भी शामिल नहीं हैं। महिमा ने भारत और अमेरिका की जिंदगी की तुलना करते हुए बताया कि भारत में रहते समय वह सालाना 15 लाख रुपये कमाती थीं, लेकिन उस दौरान अमेरिका की तुलना में ज्यादा बचत कर पाती थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग अमेरिका में बेहतर सुविधाओं, साफ-सफाई और जीवन स्तर को प्राथमिकता दे रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि भारत में कम कमाई के बावजूद खर्च कम होने के कारण ज्यादा बचत संभव है। इस कहानी ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या विदेश में लाखों की सैलरी मिलने का मतलब वास्तव में बेहतर आर्थिक स्थिति है?
अमेरिका में 8 हजार डॉलर की सैलरी भी पड़ी कम! भारतीय महिला ने बताया महीने का खर्च, जानें कहां उड़ जाते हैं 7.5 लाख रुपये
भारत में 15 लाख कमाकर होती थी ज्यादा बचत, अमेरिका में 90 लाख सालाना कमाने के बाद भी महिला परेशान!
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट अमेरिका

#AmericaLife#IndianWoman#USASalary#MonthlyExpenses#CostOfLiving#NRIStory#AmericaVsIndia#ViralVideo#SocialMediaNews#TrendingNews


