भोपाल। मध्य प्रदेश के पशुपालकों और दूध उत्पादकों के लिए 3 अक्टूबर का दिन खास रहेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर की शाम भोपाल पहुंचेंगे और 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
35 हजार से ज़्यादा पशुपालक होंगे शामिल
सम्मेलन में प्रदेश भर से 35 हजार से ज़्यादा पशुपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।
पशुपालकों को क्या मिलेगा
- भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस की राशि
- गौशालाओं के लिए आर्थिक सहायता
- डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र
नए आपराधिक कानूनों पर प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा, जिसमें लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी जाएगी।









