सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

भोपाल में CM Youth Conclave-2026, 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे मोहन यादव

पाल में 6 अक्टूबर को CM Youth Conclave-2026 आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और AI, रोबोटिक्स, ड्रोन जैसी फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर फोकस रहेगा

P
Pawan Kumar

2 मिनट भोपाल

शेयर करें:
भोपाल में CM Youth Conclave-2026, 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे मोहन यादव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया जाएगा। लाल परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, आकांक्षाओं और नवाचार को रोजगार एवं विकास की नई संभावनाओं से जोड़ना है।

रोजगार और कौशल विकास पर रहेगा फोकस

कॉन्क्लेव में रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार, अनुसंधान और उभरती तकनीकों पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और स्टार्टअप्स की भागीदारी रहेगी। युवाओं को बदलते रोजगार बाजार और करियर के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

80 से ज्यादा प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे

कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्ष लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों और स्टार्टअप्स की गतिविधियां प्रदर्शित होंगी। इनमें रोजगार, प्रशिक्षण, करियर, उद्यमिता, अनुसंधान, तकनीक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप के जरिए युवा उद्यमिता और नवाचार से जुड़ी संभावनाओं को भी समझ सकेंगे।

 AI, रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी पर जोर

कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके अलावा करियर मार्गदर्शन, स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात जागरूकता से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

 मंत्री इंदर सिंह परमार ने तैयारियों का जायजा लिया

कार्यक्रम से पहले उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने लाल परेड मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी कक्षों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

 जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे देंगे प्रस्तुति

युवा कॉन्क्लेव में संवाद और मार्गदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल  और मुंबई के कबीर कैफे की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन के जरिए युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल और उद्यमिता की नई संभावनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →