सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

‘बाजीगर’ में शाहरुख के बचपन का किरदार निभाने वाले सुमीत पाठक अब क्या करते हैं?

जीगर’ में शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाने वाले सुमीत पाठक ने बाद में टीवी शो Hero – Bhakti Hi Shakti Hai में सुपरहीरो जॉय सहगल का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की।

P
Pawan Kumar

2 मिनट

शेयर करें:
‘बाजीगर’ में शाहरुख के बचपन का किरदार निभाने वाले सुमीत पाठक अब क्या करते हैं?
बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे बाल कलाकार नजर आए, जिन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी अदाकारी से दर्शकों पर छाप छोड़ी।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे बाल कलाकार नजर आए, जिन्होंने छोटी उम्र में ही अपनी अदाकारी से दर्शकों पर छाप छोड़ी। इन्हीं में एक नाम सुमीत पाठक का है। साल 1993 में आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीगर’ में उन्होंने अजय मल्होत्रा के बचपन का किरदार निभाया था। छोटी भूमिका के बावजूद उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड भी मिला।

 ‘बाजीगर’ से मिली पहचान

सुमीत पाठक ने 1992 में फिल्म ‘एक लड़का एक लड़की’ से बतौर बाल कलाकार करियर शुरू किया था। इसके बाद ‘बाजीगर’ ने उन्हें पहचान दिलाई। वह ‘इक्के पे इक्का’, ‘राजकुमार’ और ‘माहीर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। अभिनय के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण लिया। उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी हासिल की।

 टीवी पर बने सुपरहीरो

बड़े होने के बाद सुमीत ने फिल्मों में वापसी की। 2002 में वह ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ में सलमान खान के भाई के किरदार में दिखाई दिए। 2004 में उन्होंने ‘टार्जन: द वंडर कार’ में काम किया। हालांकि, टीवी शो ‘हीरो-भक्ति ही शक्ति है’  ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। 2005 से 2007 तक चले इस शो में उन्होंने जॉय सहगल का किरदार निभाया, जिसे खास तौर पर बच्चों के बीच लोकप्रियता मिली।

 वॉइस आर्टिस्ट के रूप में भी किया काम

सुमीत पाठक ने एक्टिंग के साथ वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया। उन्होंने ‘ऑसवाल्ड’, ‘पावर रेंजर्स’, ‘रिची रिच’ और ‘बेब्लेड’ जैसे शोज के हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी डब वर्जन में भी उनकी आवाज सुनाई दी।

 अब मीडिया बिजनेस संभाल रहे हैं

धीरे-धीरे सुमीत ने एक्टिंग से दूरी बनाकर पर्दे के पीछे की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी पत्नी और बिजनेस पार्टनर श्वेता पाठक  के साथ मिलकर ‘गुलमोहर मीडिया’ की शुरुआत की। कंपनी ने शुरुआत भाषा लोकलाइजेशन से की और बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन व मीडिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विस्तार किया।

 ‘सत्यमेव जयते’ से मिला बड़ा प्रोजेक्ट

गुलमोहर मीडिया को बड़ा प्रोजेक्ट आमिर खान प्रोडक्शंस के सामाजिक कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ के साथ मिला। कंपनी ने शो के भाषा लोकलाइजेशन का काम संभाला। इसके बाद कंपनी ने कंटेंट क्रिएशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और मीडिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना काम बढ़ाया।

इस तरह ‘बाजीगर’ में शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाने वाले सुमीत पाठक ने कैमरे के सामने बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत करने के बाद मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे अपनी अलग पहचान बनाई।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →