बीकापुर (अयोध्या)। बीकापुर की भैरोंपुर टिकरा पंचायत में एक 45 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद और मलेरिया निरीक्षक डॉ. अनवर खान के नेतृत्व में टीम ने मरीज का हाल जाना, दवा दी और बचाव के तरीके बताए। गांव के 15 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजे गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि गांव में लगातार निगरानी की जा रही है।



