अयोध्या। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अयोध्या पहुंचने पर एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगस्त में भी वह ऐसी बात कह चुके हैं।
अखिलेश पर नरम रुख
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में पूछे गए सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि अखिलेश अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा, "जब अखिलेश हमारी तारीफ करते हैं, तो हम भी उनकी तारीफ करते हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं बोलता, वह मेरे खिलाफ नहीं बोलते।" बृजभूषण पहले समाजवादी पार्टी से भी सांसद रह चुके हैं और उस दौर के रिश्तों का ज़िक्र भी किया।
विधायकों के संपर्क पर चुप्पी
सपा के कुछ विधायकों के संपर्क में होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है।




