मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त जारी! दिल्ली में सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट का मिलेगा समय, लखनऊ-मुंबई समेत 13 शहरों की टाइमिंग जानें

दिवाली 2026: कब करें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए शहर के हिसाब से शुभ समय

Deepika Yadav

• Sr. Video Editor, Lucknow

2 मिनट दीपावली

शेयर करें:
दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त जारी! दिल्ली में सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट का मिलेगा समय, लखनऊ-मुंबई समेत 13 शहरों की टाइमिंग जानें

दीपावली का त्योहार इस साल 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। दिवाली को लेकर घरों में साफ-सफाई, सजावट और खरीदारी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

पंचांग के अनुसार, दिल्ली में इस बार लक्ष्मी पूजा का विशेष शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त और लग्न के अंतर के कारण पूजा का समय भी अलग रहेगा।

दिवाली 2026: लक्ष्मी पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त

- दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
- कार्तिक अमावस्या शुरू: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
- अमावस्या समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
- दिल्ली में लक्ष्मी पूजा: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
- वृषभ लग्न: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक।

13 शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
शहर पूजा का समय
दिल्ली 5:54 से 7:50 बजे
नोएडा 5:54 से 7:49 बजे
गुरुग्राम 5:55 से 7:51 बजे
जयपुर 6:03 से 7:59 बजे
चंडीगढ़ 5:52 से 7:46 बजे
लखनऊ 5:42 से 7:39 बजे
मुंबई 6:27 से 8:27 बजे
पुणे 6:24 से 8:24 बजे
अहमदाबाद 6:22 से 8:20 बजे
कोलकाता 5:20 से 7:18 बजे
हैदराबाद 6:07 से 8:08 बजे
बेंगलुरु 6:17 से 8:20 बजे
चेन्नई 6:07 से 8:09 बजे

सभी समय संबंधित शहरों के स्थानीय समय के अनुसार हैं।

वृषभ लग्न में पूजा का क्यों है विशेष महत्व?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ एक स्थिर राशि मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव बना रहता है। इसी वजह से दिवाली पर प्रदोष काल के दौरान वृषभ लग्न में लक्ष्मी-गणेश पूजन को विशेष महत्व दिया जाता है।

लक्ष्मी पूजा की तैयारी कैसे करें?
1. पूजा से पहले घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें।
2. चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
3. मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
4. दीपक, धूप, फूल, अक्षत और मिठाई अर्पित करें।
5. सबसे पहले गणेश जी और फिर मां लक्ष्मी की पूजा करें।
6. अंत में आरती करके घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पूजा के लिए अपने स्थानीय पंचांग और पारिवारिक परंपरा को भी ध्यान में रखें।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →