मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती! बोले- विदेशी मदद से बने प्रधानमंत्री, किसी भी मंच पर कर लें मुकाबला

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Deepika Yadav

• Sr. Video Editor, Lucknow

2 मिनट नई दिल्ली

शेयर करें:
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती! बोले- विदेशी मदद से बने प्रधानमंत्री, किसी भी मंच पर कर लें मुकाबला

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं और विदेशी मदद से ही सत्ता में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी भी मंच पर और किसी भी समय उनसे बहस कर सकते हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि देश से झूठ बोलना बंद करें। उन्होंने दावा किया कि भारत की आर्थिक व्यवस्था विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन से चल रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी सोशल मीडिया भी प्रधानमंत्री का समर्थन करता है।

राहुल गांधी ने लिखा कि वह इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ खुली बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी मंच हो और कोई भी समय, वह बहस के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर क्या कहा था?
दरअसल, 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन विपक्ष अब बाधा डालने वाली ताकत बन गया है।

पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की साजिश कर रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें फैलाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।

सियासी बयानबाजी हुई तेज
पीएम मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी के पलटवार से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, 3 नवंबर को बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया और उनके पुराने विदेश दौरों से जुड़े बयानों का जिक्र किया।
अब इस पूरे मामले में सबकी नजर इस बात पर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की खुली बहस की चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →