साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है। इस गाने में रश्मिका का बेहद आक्रामक और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। उनके हाई-एनर्जी तांडव स्टाइल डांस और जबरदस्त एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
गाने में दिखा रश्मिका का नया अवतार
‘ओ मैसा रे’ गाने में रश्मिका लाल रंग के परिधान में कई डांसर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। गाने में आदिवासी संस्कृति की झलक, दमदार म्यूजिक और शानदार कोरियोग्राफी देखने को मिलती है।
रश्मिका ने गाना शेयर करते हुए इसे दर्द, गुस्से और जागृति की आवाज बताया। उन्होंने अपने इस नए किरदार को एक तरह की जंग की पुकार बताया है।



