गाजीपुर। हुनर सीखकर अपना काम शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बड़ा बदलाव हुआ है। योजना के दूसरे चरण (2.0) में 14 नए ट्रेड जोड़े गए हैं। इनमें मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयर से लेकर सोलर इंस्टॉलेशन जैसे आज की मांग वाले काम शामिल हैं।
ये हैं 14 नए ट्रेड
- मूर्तिकार
- मालाकार
- दूधवाला
- भड़भूजा
- मछुआरा
- मोबाइल रिपेयर
- ऑटोमोबाइल रिपेयर
- इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत
- इलेक्ट्रिकल सामान की मरम्मत
- प्लंबर
- कंप्यूटर रिपेयर
- सोलर इंस्टॉलेशन
- डिजिटल फोटोग्राफी
- ब्यूटी एंड वेलनेस
10 दिन का प्रशिक्षण
इन ट्रेड में उद्योग विभाग के जरिए 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवा अपना काम शुरू कर सकेंगे या किसी जगह नौकरी कर सकेंगे।
उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि बाज़ार की मांग बदल रही है, इसलिए आधुनिक हुनर पर ज़ोर दिया जा रहा है। नए ट्रेड जोड़ने का मकसद युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के हिसाब से रोज़गार के मौके देना है।





