गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

हैदरगंज-कूरेभार मार्ग होगा 7 मीटर चौड़ा, 57.03 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

गोसाईगंज बाजार से भीटी होते हुए कूरेभार बाजार तक जाने वाली 17.17 किमी लंबी सड़क को 3.75 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। इससे एक लाख से ज़्यादा आबादी को फायदा होगा।

म
मुख्य संपादक

1 मिनट हैदरगंज

शेयर करें:
हैदरगंज-कूरेभार मार्ग होगा 7 मीटर चौड़ा, 57.03 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया
हैदरगंज-कूरेभार मार्ग चौड़ीकरण प्रस्ताव (ग्राफिक: लोकतंत्र लाइव टीवी)

हैदरगंज (अयोध्या)। हैदरगंज-कूरेभार मार्ग से रोज़ आने-जाने वालों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का करीब 57.03 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

प्रस्ताव के मुताबिक 17.170 किलोमीटर लंबी यह सड़क अभी 3.75 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 7 मीटर किया जाएगा। यह मार्ग गोसाईगंज बाजार को अंबेडकरनगर की भीटी तहसील और सुल्तानपुर के कूरेभार बाजार से जोड़ता है।

शासन की मंजूरी का इंतज़ार

लोक निर्माण विभाग के अयोध्या क्षेत्र के मुख्य अभियंता की ओर से 25 अगस्त को यह प्रस्ताव लखनऊ स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय भेजा गया था। अब इस पर शासन की मंजूरी का इंतज़ार है।

विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस सड़क को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल करने की मांग की है। सड़क चौड़ी होने से इलाके की एक लाख से ज़्यादा आबादी को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

स्रोत: अमर उजाला। अयोध्या की और खबरें यहां पढ़ें।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →