शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

जमुई में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, दो छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर

बिहार के जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक जोरदार धमाका होने से आग लग गई। हादसे में कोचिंग से लौट रहे छात्र-छात्राएं झुलस गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया

P
Pawan Kumar

1 मिनट बिहार

शेयर करें:
जमुई में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट, दो छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर
बिहार के जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास चलती ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में दो छात्राएं झुलस गईं

बिहार के जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास चलती ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में दो छात्राएं झुलस गईं। एक छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जबकि दूसरी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

कोचिंग से लौट रही थीं छात्राएं

जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा में तीन छात्राओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। सभी जमुई में कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर भगवाना गांव लौट रहे थे। महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ने के दौरान ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा। आरोप है कि छात्राओं ने चालक को इसकी जानकारी दी, लेकिन वह नहीं रुका। कुछ देर बाद डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास बैटरी में विस्फोट हुआ और ई-रिक्शा आग की चपेट में आ गया।

एक छात्रा पटना रेफर, दूसरी का इलाज जारी

झुलसी छात्राओं की पहचान भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी और मनोहर यादव की बेटी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया, जबकि अंजनी का इलाज निजी क्लिनिक में जारी है।

आग लगने के बाद चालक फरार

ई-रिक्शा में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने छात्राओं को बचाने और आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छात्राओं व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →