दिवाली और छठ के मौके पर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने झांसी और दिल्ली के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन और झांसी के बीच दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे और सभी अनारक्षित यानी जनरल श्रेणी के होंगे।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

ट्रेन का शेड्यूल
- 04412 हजरत निजामुद्दीन-झांसी: 5, 6 और 7 नवंबर को, निजामुद्दीन से शाम 7:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे झांसी
- 04411 झांसी-हजरत निजामुद्दीन: 6, 7 और 8 नवंबर को, झांसी से सुबह 6:00 बजे चलकर शाम 5:20 बजे निजामुद्दीन
- डिब्बे: 16, सभी अनारक्षित
इन स्टेशनों पर रुकेगी
दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, जाजऊ, आगरा कैंट, राजा की मंडी, फरह, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल और फरीदाबाद।







