बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लखनऊ के ईको गार्डन में NHM संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,

लखनऊ के ईको गार्डन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों से आए कर्मचारी नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, बेहतर वेतन और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं

Pawan Kumar
Pawan Kumar

1 मिनट लखनऊ,

शेयर करें:
लखनऊ के ईको गार्डन में NHM संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,

लखनऊ, 12 अक्टूबर:
संघर्ष समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बैनर तले लगभग 50 हजार से अधिक संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं और अब तक शासन स्तर पर कोई वार्ता नहीं हुई है।

प्रमुख मांगें:
1.  समान कार्य-समान वेतन एवं न्यूनतम ₹18,000 प्रतिमाह वेतन।
2.  NHM कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में समायोजन।
3 . रिक्त पदों पर तैनाती एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति।
4 . EPF, ESI, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा सहित सामाजिक सुरक्षा।

 आउटसोर्स कर्मचारियों को DHS अथवा प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम में समायोजित कर सेवा सुरक्षा एवं उचित वेतनमान सुनिश्चित करना।
विभिन्न कर्मचारी संघों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस आंदोलन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ईको गार्डन में यह अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →