आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को उनकी लंबित जमानत याचिका और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर चार सप्ताह के भीतर फैसला करने को कहा है। यह मामला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से जुड़े 155.21 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दीपक सिंगला को 18 मई 2026 को गिरफ्तार किया था। सुनवाई के दौरान ED ने जमानत के लिए कथित अपराध की रकम का कुछ हिस्सा जमा कराने की शर्त रखने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया।