जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट्स की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बेंगलुरु की स्पेस सर्विलांस कंपनी दिगंतारा की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 से 30 अप्रैल 2025 के बीच चीनी अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट्स ने पहलगाम के ऊपर करीब 37 असामान्य ऑर्बिटल मूवमेंट किए। रिपोर्ट के अनुसार, हमले से छह दिन पहले 16 अप्रैल को चीन के Yaogan-35 01A सैटेलाइट ने अपनी कक्षा में बदलाव किया, जिसके बाद पहलगाम के ऊपर से उसके गुजरने की संख्या दोगुनी हो गई। वहीं, 22 अप्रैल को हमले के दिन Yaogan-39 01B और Yaogan-39 01C सैटेलाइट्स ने भी अपनी कक्षा में बदलाव किया। इन गतिविधियों से पहलगाम समेत श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे इलाकों की निगरानी के अवसर बढ़े। हालांकि, रिपोर्ट में इन सैटेलाइट गतिविधियों और आतंकी हमले के बीच किसी सीधे संबंध या चीन की संलिप्तता का प्रमाण नहीं दिया गया है। इस खुलासे ने भारत की सुरक्षा और चीन-पाकिस्तान के अंतरिक्ष सहयोग को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
आतंकी हमले से 6 दिन पहले पहलगाम पर चीन की नजर! सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
पहलगाम हमले से पहले चीन की सैटेलाइट्स की संदिग्ध हलचल! 15 दिनों में 37 बार बदली कक्षा
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट जम्मू-कश्मीर

#PahalgamAttack#ChinaSatellites#ChinaPakistan#IndianSecurity#DefenceNews#पहलगामहमला#चीनकीसैटेलाइट#भारतकीसुरक्षा#चीनपाकिस्तान#आतंकीहमला


