इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। यह मामला हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 का है, जहां फिलिबेक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि विदेशी नेता ने भारत की घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप किया है। याचिका में सोशल मीडिया से संबंधित वीडियो हटाने, मामले की जांच के लिए SIT गठित करने और तेलंगाना सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।