“एक स्वर, एक संविधान” अभियान के तहत सेंट फ्रांसिस स्कूल , हजरतगंज में विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मल्खान सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 नवम्बर, 2026 को सेंट फ्रांसिस स्कूल, हजरतगंज, लखनऊ में “एक स्वर, एक संविधान” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फोटो विवरण
कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्रीमती सोनाली पूनिया ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आगामी 26 नवम्बर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेशव्यापी “एक स्वर, एक संविधान” अभियान के तहत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया तथा उसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया।
विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि संवैधानिक मूल्यों का सम्मान एवं उनका आत्मसात करना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।
फोटो विवरण
"सुरक्षित बचपन अभियान" के अंतरगत कार्यक्रम में बच्चों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के विषय पर भी विशेष जागरूकता प्रदान की गई। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अनुचित व्यवहार की पहचान, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के प्रति सजगता तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में बिना भय के विश्वसनीय व्यक्ति अथवा संबंधित प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना का विकास करना, उन्हें संविधान के मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध बनाना तथा बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
फोटो विवरण
सोनाली पूनिया
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ