उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने गठबंधन में करीब 130 सीटों पर दावा पेश किया था। सपा की प्रस्तावित सूची में कांग्रेस की जीती हुई रामपुर खास और फरेंदा सीट के अलावा मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर जैसी सीटें शामिल हैं, जहां कांग्रेस पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा 20 अन्य सीटों को भी प्रस्ताव में जगह दी गई है। सपा ने कांग्रेस से बाकी सीटों पर जीत की संभावनाओं और संभावित उम्मीदवारों का ब्योरा भी मांगा है। अब सबकी नजरें दोनों दलों के बीच होने वाली अगली बैठक और अंतिम सीट बंटवारे पर टिकी हैं।
UP 2027: अखिलेश यादव का कांग्रेस को बड़ा झटका! सिर्फ 26 सीटों का दिया ऑफर
कांग्रेस ने मांगी 130 सीटें, सपा ने थमाई 26 की लिस्ट! गठबंधन में बढ़ी हलचल
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट लखनऊ

#AkhileshYadav#SamajwadiParty#Congress#UPPolitics#UPElection2027#अखिलेशयादव#समाजवादीपार्टी#कांग्रेस#यूपीचुनाव2027#सीटबंटवारा


