बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को लेकर रैपर यो यो हनी सिंह का 13 साल पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। साल 2013 में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड्स हैं, लेकिन अगर उन्हें चित्रांगदा सिंह मिल जाएं तो वह सभी को एक दिन में छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चित्रांगदा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें दूसरे ग्रह का बताया था। हनी सिंह ने यह भी कहा था कि अगर चित्रांगदा उनकी जिंदगी में आती हैं, तो वह उनके बेटे जोरावर की भी अच्छी देखभाल करेंगे और उन्हें गोद लेने के लिए तैयार हैं। अब हनी सिंह का यही पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग उनके इस मजेदार और हैरान करने वाले बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।