शारदीय नवरात्र के दौरान मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों को 5 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।
Navratri Special Train: शारदीय नवरात्र के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 20 ट्रेनों को सतना जिले के मैहर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव पांच मिनट का होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, अलग-अलग ट्रेनों के लिए 10 से 22 अक्तूबर तक ठहराव की तारीखें निर्धारित की गई हैं।
इन ट्रेनों को मिलेगा मैहर स्टेशन पर ठहराव
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, एलटीटी, गोरखपुर, छपरा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और अन्य शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों को इस व्यवस्था में शामिल किया गया है।
- 11055 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस: 11 से 21 अक्तूबर
- 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस: 10 से 20 अक्तूबर
- 12669 चेन्नई सेंट्रल-छपरा एक्सप्रेस: 10 से 19 अक्तूबर
- 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 10 से 17 अक्तूबर
- 15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस: 12 से 19 अक्तूबर
- 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस: 14 से 21 अक्तूबर
- 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस: 15 अक्तूबर
- 22103 एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: 12 से 19 अक्तूबर
- 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस: 11 से 21 अक्तूबर
वापसी की इन ट्रेनों में भी मिलेगी सुविधा
मैहर स्टेशन पर रुकने वाली वापसी की ट्रेनों में भी कई प्रमुख एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे अलग-अलग शहरों से लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
- 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 से 21 अक्तूबर
- 11060 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस: 12 से 22 अक्तूबर
- 12670 छपरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस: 12 से 21 अक्तूबर
- 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस: 12 से 19 अक्तूबर
- 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस: 10 से 17 अक्तूबर
- 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: 11 से 18 अक्तूबर
- 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस: 10 से 17 अक्तूबर
- 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी एक्सप्रेस: 13 से 20 अक्तूबर
- 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस: 11 से 21 अक्तूबर
- 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस: 12 से 19 अक्तूबर
- 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस: 14 से 21 अक्तूबर
ध्यान दें: मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव पांच मिनट का है। यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से जरूर कर लें।
विंध्याचल स्टेशन पर भी दो ट्रेनों का ठहराव
नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल स्टेशन पर भी दो ट्रेनों को 11 से 26 अक्तूबर तक अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस और 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का रहेगा।
रेलवे की इस व्यवस्था का उद्देश्य नवरात्र के दौरान देवी दर्शन के लिए यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देना और मैहर तथा विंध्याचल पहुंचने के लिए रेल संपर्क को अधिक उपयोगी बनाना है।