गोसाईगंज (अयोध्या)। नेपालगंज से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नवाबगंज और गोंडा के बीच टिकरी स्टेशन के पास फेल हो गया। इस ट्रेन को सुबह 9:40 बजे गोसाईगंज स्टेशन पहुंचना था।
इंजन खराब होने से ट्रेन करीब चार घंटे खड़ी रही। अयोध्या से दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके बाद दोपहर करीब 2:40 बजे ट्रेन का संचालन फिर शुरू हो सका।
यात्रियों को हुई परेशानी
अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर और वाराणसी जाने वाले यात्रियों को घंटों ट्रेन में इंतज़ार करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से समय पर साफ जानकारी नहीं मिली, जिससे परेशानी और बढ़ गई।



