बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

‘प्रहार’ में अजमल कसाब बने ललित प्रभाकर, ट्रेलर में दिखी दमदार झलक

फिल्म ‘प्रहार’ के ट्रेलर में ललित प्रभाकर 26/11 आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के किरदार में नजर आए। ट्रेलर में उनके किरदार की दमदार झलक देखने को मिली।

P
Pawan Kumar

1 मिनट

शेयर करें:
‘प्रहार’ में अजमल कसाब बने ललित प्रभाकर, ट्रेलर में दिखी दमदार झलक
Loktantra Live TV

**‘प्रहार’ में अजमल कसाब बने ललित प्रभाकर, ट्रेलर में दिखी दमदार झलक**

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। फिल्म में राजकुमार राव मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद हुई कानूनी लड़ाई, आतंकवाद के खिलाफ सबूत जुटाने और अदालत में सच सामने लाने की जद्दोजहद को दिखाया गया है। ट्रेलर लॉन्च का आयोजन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर किया गया, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए इसे सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं बताया।

फिल्म में मराठी अभिनेता ललित प्रभाकर अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनकी कुछ झलकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। ललित प्रभाकर मराठी मनोरंजन जगत के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने मराठी टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया, जिनमें ‘कुंकू’, ‘जीवलगा’ और ‘आभास हा’** शामिल हैं।

टीवी के बाद ललित प्रभाकर ने मराठी फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स का रुख किया और अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई। अब ‘प्रहार’ में अजमल कसाब की भूमिका उनके करियर के चर्चित किरदारों में शामिल हो गई है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव और ललित प्रभाकर के किरदारों के जरिए 26/11 हमले से जुड़े कानूनी घटनाक्रम को पर्दे पर पेश करने की कोशिश की गई है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →