बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सस्पेंस और रहस्य से भरपूर हैं ये 5 OTT सीरीज

OTT पर सस्पेंस, रहस्य और रोमांच से भरपूर 5 शानदार सीरीज हैं, जिनकी कहानी और ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। इन सीरीज में मिस्ट्री के साथ क्राइम और थ्रिल का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है।

P
Pawan Kumar

1 मिनट

शेयर करें:
सस्पेंस और रहस्य से भरपूर हैं ये 5 OTT सीरीज
Loktantra Live TV

**‘शक’ के बाद देख डालें ये 5 मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज, IMDb पर भी शानदार रेटिंग**

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर परिणीति चोपड़ा की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ रिलीज हो चुकी है। साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा है। अगर आपको रहस्य, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो ओटीटी पर ऐसी कई सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है।

‘दहन: राकन का रहस्य’

 एक रहस्यमयी कहानी है, जिसमें एक बदनाम IAS अधिकारी खुद को सही साबित करने की कोशिश में पुराने श्राप और काले जादू से जुड़ी मान्यताओं की पड़ताल करता है। सीरीज में टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला, रोहन जोशी और मुकेश तिवारी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘नवंबर स्टोरी’

 तमन्ना भाटिया स्टारर मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है। कहानी 25 साल पुरानी हत्या की गुत्थी को सुलझाने के दौरान सामने आने वाले चौंकाने वाले रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं ‘काला पानी’ एक रहस्यमयी बीमारी की कहानी है, जो अंडमान-निकोबार के द्वीपों में तेजी से फैलती है। इस सीरीज को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

इसके अलावा ‘JL50’ भी मिस्ट्री और साइंस-फिक्शन पसंद करने वालों के लिए एक विकल्प है। अभय देओल स्टारर यह सीरीज 35 साल पहले लापता हुए एक विमान के रहस्य की जांच पर आधारित है और IMDb पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है। वहीं ‘अनदेखी’ में एक शादी के दौरान हुई हत्या के बाद शुरू हुई पुलिस जांच कई चौंकाने वाले राज सामने लाती है। इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →