रविवार, 4 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सिद्धार्थनगर: 2800 ग्रेड पे समेत 8 मांगों पर लेखपालों का धरना, समाधान दिवस का बहिष्कार

लेखपाल संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सिद्धार्थनगर की नौगढ़ तहसील में लेखपालों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया और संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

म
मुख्य संपादक

1 मिनट सिद्धार्थनगर

शेयर करें:

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को लेखपाल संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना दिया। नौगढ़ तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपालों ने मांगें पूरी न होने के विरोध में संपूर्ण समाधान दिवस का भी बहिष्कार कर दिया। लेखपालों का कहना है कि प्रदेश की लगभग सभी तहसीलों में आज समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया।

कई साल से लंबित हैं मांगें

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल कई वर्षों से 2800 ग्रेड पे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशनरी शुल्क और साइकिल भत्ता बढ़ाने की मांग भी लंबे समय से उठ रही है, जो फिलहाल मात्र 100-100 रुपये है। उन्होंने बताया कि IGRS पर आई एक शिकायत के निस्तारण में ही लेखपाल का 300 से 400 रुपये तक खर्च हो जाता है, क्योंकि उसे मौके पर जाकर जांच करनी होती है।

नौगढ़ तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता मांगों के बारे में बताते हुए — फोटो: लोकतंत्र लाइव टीवी

अंतर मंडलीय तबादले का भी मुद्दा

जिलाध्यक्ष के मुताबिक कई लेखपाल दूसरे जनपदों के रहने वाले हैं और घर से काफी दूर तैनात हैं। उनके अंतर मंडलीय स्थानांतरण की मांग वर्षों से लंबित है, लेकिन इस पर अब तक फैसला नहीं हुआ है।

लेखपालों की प्रमुख मांगें

  • 2800 ग्रेड पे लागू किया जाए
  • स्टेशनरी शुल्क बढ़ाया जाए
  • साइकिल भत्ता बढ़ाया जाए
  • अंतर मंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो

लेखपालों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी आठों मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। समाधान दिवस का बहिष्कार होने से अपनी शिकायतें लेकर तहसील पहुंचने वाले लोगों को आगे भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

संवाददाता: महेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर

ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें: सिद्धार्थनगर की ताजा खबरें

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →