सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक; फिलहाल बची विधायकी

चार साल की सजा के बाद सदस्यता पर मंडराया था खतरा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राजू कुमार सिंह को राहत

Pawan Kumar

• रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक

2 मिनट बिहार

शेयर करें:
सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, दोषसिद्धि पर रोक; फिलहाल बची विधायकी

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। साहिबगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गैरइरादतन हत्या के मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद फिलहाल उनकी विधानसभा सदस्यता सुरक्षित रहेगी। चार साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी पर संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।

दरअसल, बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह से जुड़ा यह मामला साल 2018 में हुई हर्ष फायरिंग की घटना का है। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें दोषी करार देते हुए चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे थे। कानून के प्रावधानों के मुताबिक, दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से विधायक की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा था।

निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए राजू कुमार सिंह की ओर से हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी, जो अभी लंबित है। इसी कानूनी प्रक्रिया के बीच सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश से फिलहाल उनकी विधानसभा सदस्यता पर मंडरा रहा संकट टल गया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से मिली इस राहत का मतलब यह नहीं है कि विधायक को मामले में पूरी तरह बरी कर दिया गया है। दोषसिद्धि पर रोक लगने के बाद उनकी सदस्यता फिलहाल सुरक्षित रहेगी, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है। अब आगे हाई कोर्ट में लंबित अपील और न्यायालय के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता बच गई है। इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →