सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

प्रशांत किशोर का JDU पर बड़ा दावा, बोले- BJP में विलय होना तय

शांत किशोर ने दावा किया है कि आने वाले 3-4 वर्षों में JDU का BJP में विलय हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को अब अमित शाह के प्रभाव में चलाया जा रहा है।

P
Pawan Kumar

1 मिनट मुजफ्फरपुर

शेयर करें:
प्रशांत किशोर का JDU पर बड़ा दावा, बोले- BJP में विलय होना तय
शांत किशोर ने दावा किया है कि आने वाले 3-4 वर्षों में JDU का BJP में विलय हो सकता है।

मुजफ्फरपुर, 4 अक्टूबर 2026। बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) में नेताओं के बीच मतभेद की चर्चाओं के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। मुजफ्फरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि JDU की ताकत नीतीश कुमार थे और अब पार्टी में उनके अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है, जो उनकी जगह ले सके। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि आने वाले समय में JDU का बीजेपी में विलय होना तय है।

प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि बिहार में JDU को अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने हिसाब से चला रहे हैं। हालांकि, ये प्रशांत किशोर के राजनीतिक दावे हैं और इस पर JDU या बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

 शिक्षकों और युवाओं को लेकर भी किए ऐलान

मुजफ्फरपुर में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने सभी वर्गों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के इस्तेमाल को लेकर राज्य स्तर पर मानक बनाया जाएगा। उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके समायोजन की भी बात कही।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार के जीतने पर 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की जिम्मेदारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि बिहार की व्यवस्था में सुधार करना है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →