अयोध्या। तेज़ हवा के साथ हुई बारिश ने जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था बिगाड़ दी। कई जगह पेड़ गिरने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से फीडर ठप हो गए। करीब 30 हजार लोगों को लंबे समय तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
बीकापुर में तीन दिन ठप रहा फीडर
बीकापुर में तहसील फीडर से जुड़े इलाकों में तीन दिन तक बिजली नहीं आई। पूराबाजार उपकेंद्र से जुड़े करीब 12 गांवों में भी 72 घंटे से ज़्यादा समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
तारुन में घर पर गिरा पेड़
तारुन क्षेत्र के घुरीटीकर गांव में पेड़ गिरने से एक ग्रामीण का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर का सामान भी खराब हो गया और एक भैंस घायल हो गई।



