तारुन (अयोध्या)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को तारुन ब्लॉक में साप्ताहिक आंगन मिलन सेवा अभियान का कार्यक्रम हुआ। इसमें अच्छा काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आदर्श माताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू तिवारी' रहे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था, जो बाद में आठ हजार हुआ और अब 12 हजार रुपये हो गया है।
दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, बच्चों को खिलौने
समाज कल्याण विभाग की ओर से दो दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी गई। सम्मानित माताओं को प्रशंसा पत्र और पोषण किट दी गई, जबकि बच्चों को खिलौने बांटे गए।



