गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

ट्रेंडिंग में छाए ये 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ से ‘सैयारा’ तक मचा धमाल

फिल्म ‘नई नवेली’ की कॉमेडी के पीछे सामाजिक संदेश छिपा है। आनंद एल. राय ने कहा कि फिल्म सिर्फ ‘डायन’ शब्द तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज में मौजूद सोच और रूढ़ियों पर सवाल उठाने की कोशिश की गई है।

P
Pawan Kumar

2 मिनट मुम्बई

शेयर करें:
ट्रेंडिंग में छाए ये 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ से ‘सैयारा’ तक मचा धमाल
म्यूजिक लवर्स के बीच इन दिनों कई नए और पुराने गाने खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

**ट्रेंडिंग में छाए ये 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ से ‘सैयारा’ तक मचा धमाल**

म्यूजिक लवर्स के बीच इन दिनों कई नए और पुराने गाने खूब ट्रेंड कर रहे हैं। रोमांस से लेकर भक्ति और नॉस्टैल्जिया तक, अलग-अलग मूड के गानों ने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बनाई हुई है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं।

1. गहरा हुआ
पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ फिल्म का गाना ‘गहरा हुआ’ट्रेंड कर रहा है। इसे अरिजीत सिंह, अरमान खान और शाश्वत सचदेव ने आवाज दी है। सॉफ्ट और इमोशनल अंदाज वाले इस गाने में रोमांटिक फील देखने को मिलती है। गाने में देर रात की ड्राइव और प्यार में डूबे कपल्स के सीन्स इसे और खास बना रहे हैं। अरिजीत सिंह की आवाज ने गाने को रोमांटिक म्यूजिक पसंद करने वाले लोगों के बीच खास पहचान दिलाई है।

2. पार्वती
दूसरे नंबर पर ‘हनुमान अंश’ का गाना ‘पार्वती’ है। ‘जब जिद पे आ गई पार्वती, समझाने पहुंचे सप्तर्षि...’ से शुरू होने वाला यह भक्ति गीत सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम को दर्शाया गया है। साधु तिवारी की आवाज में तैयार इस डिवोशनल सॉन्ग पर बड़ी संख्या में रील्स भी बनाई जा रही हैं।

3. जय जय राम
तीसरे नंबर पर ‘रामायण’ का ‘जय जय राम’ है। इस गाने को एआर रहमान, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और कुमार विश्वास ने मिलकर गाया है। पांच मिनट से ज्यादा लंबे इस गाने में भक्ति के साथ भव्यता का एहसास देखने को मिलता है। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह गाना लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।

4. तेरा मेरा रिश्ता न्यू वर्जन

चौथे नंबर पर ‘आवारापन 2’ का ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का नया वर्जन है। 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ के इस लोकप्रिय गाने को नए म्यूजिक और फ्रेश अंदाज में पेश किया गया है। मिथुन, प्रीतम, मुस्तफा जाहिद, सईद कादरी, साज भट्ट और सुबोध शर्मा इस नए वर्जन से जुड़े हैं। पुराने गाने की याद और नए म्यूजिक का कॉम्बिनेशन लोगों को पसंद आ रहा है।

5. सैयारा
इस लिस्ट में ‘सैयारा’ फिल्म का टाइटल ट्रैक भी अपनी जगह बनाए हुए है। फिल्म की रिलीज के लंबे समय बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में बना हुआ है। तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्लाह, अरसलान निजामी और इरशाद कामिल से जुड़े इस गाने का रोमांटिक और इमोशनल अंदाज आज भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →