**UP से कोलकाता तक पहुंचा सत्येंद्र बारी का जनसंपर्क अभियान, देशभर में नेटवर्क विस्तार**
उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ सत्येंद्र बारी का जनसंपर्क अभियान अब देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंचता नजर आ रहा है। अलग-अलग स्थानों पर जनसंपर्क कार्यालय खोलने के क्रम में अब कोलकाता में भी नया जनसंपर्क कार्यालय शुरू किया गया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से सीधे संवाद और संपर्क बढ़ाने की कवायद जारी है।
कोलकाता में युवाओं और आम लोगों के बीच सत्येंद्र बारी के संपर्क को लेकर गतिविधियां बढ़ी हैं। उनके अभियान में सीधे लोगों से संवाद, उनकी समस्याओं को सुनना और जरूरत के अनुसार संबंधित स्तर पर मदद पहुंचाने की कोशिश को प्रमुखता दी जा रही है। समर्थकों के मुताबिक, किसी बड़े राजनीतिक परिवार की विरासत के बजाय आम लोगों के बीच लगातार मौजूदगी इस अभियान की प्रमुख पहचान बन रही है।







