UP Special TET 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल है। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने का कल यानी 4 अक्टूबर 2026 आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
स्पेशल टीईटी के लिए प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु की गणना 3 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी है आवेदन फीस?
कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जनरल, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये, SC/ST उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है।
3 नवंबर को होगी परीक्षा
UPESSC की ओर से स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न
स्पेशल टीईटी परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म जमा कर दें।